
उज्जैन. प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। एक वर्ष में 12 अमावस्या होती हैं। इस तिथि के स्वामी पितर देवता हैं। पितृ शांति के लिए किए जाने वाले उपायों के लिए भी ये तिथि बहुत खास मानी गई है। इस तिथि पर कई प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं जैसे दीपावली, सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या आदि। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
19 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 April 2023)
19 अप्रैल 2023, दिन बुधवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11.24 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। इसे श्राद्ध अमावस्या कहा जाएगा। बुधवार को पहले रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे उत्पात नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:26 से 2:01 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
19 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- रेवती
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 6:07 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - Apr 19 5:26 AM
चन्द्रास्त - Apr 19 6:07 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।
19 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:41 AM – 9:16 AM
कुलिक - 10:51 AM – 12:26 PM
दुर्मुहूर्त - 12:00 PM – 12:51 PM
वर्ज्यम् - 07:17 PM – 08:51 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।