Aaj Ka Panchang 2 अप्रैल 2023: रविवार को न करें पश्चिम दिशा में यात्रा, जानें शुभ-अशुभ योग के बारे में

Published : Apr 04, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-2-April-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 2 अप्रैल, रविवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मुद्गर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:06 से 6:39 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिषी हर साल का नया पंचांग बनाते हैं, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर सूर्य-चंद्रमा व अन्य ग्रहों की गणनाओं पर आधारित होता है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

2 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 April 2023)
2 अप्रैल 2023, दिन रविवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मदन द्वादशी का व्रत किया जाएगा। रविवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मुद्गर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:06 से 6:39 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध, राहु और शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

2 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मघा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Apr 02 3:30 PM
चन्द्रास्त - Apr 03 4:44 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM – 12:55 PM

2 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:30 PM – 2:02 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:06 PM
दुर्मुहूर्त - 05:00 PM – 05:49 PM
वर्ज्यम् - 06:06 PM – 07:52 PM



ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023 Date: अक्षय तृतीया को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानें कब मनाया जाएगा ये पर्व?


Hanuman Jayanti 2023: साल में कितनी बार मनाया जाता है हनुमान जयंती पर्व? जानें क्या कहते हैं ग्रंथ व मान्यताएं


Mahavir Jayanti 2023 Date: कब है महावीर जयंती? जैन और हिंदू कैलेंडर की तारीख में अंतर होने से हो रहा कन्फ्यूजन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज