
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, जिसमें हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। ये पंचांग बहुत ही उपयोगी रहता है। इसमें ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी भी होती है और साल भर में होने वाले ग्रहणों की भी। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
20 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 February 2023)
20 फरवरी 2023, दिन सोमवार को फाल्गुन मास अमावस्या तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 11.46 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:25 से 09:50 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा, सूर्य और शनि कुंभ राशि में रहेंगे, जिसे त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
20 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- नाग और किस्तुघन
सूर्योदय - 6:59 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - Feb 20 7:04 AM
चन्द्रास्त - Feb 20 6:36 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:17 PM – 01:03
20 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:15 AM – 12:40 PM
कुलिक - 2:06 PM – 3:31 PM
दुर्मुहूर्त - 01:03 PM – 01:48 PM और 03:19 PM – 04:05 PM
वर्ज्यम् - 06:08 PM – 07:33 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।