
पंचांग का चलन भले ही पुरातन समय में है, लेकिन ये आधुनिक कैलेंडर की तरह काम करता है। अंग्रेजी कैलेंडर में सिर्फ तारीख और वार का पता चलता है जबकि पंचांग में तिथि, नक्षत्र, करण, योग, शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में भी संपूर्ण जानकारी सहजता से प्राप्त हो जाती है। यही कारण है कि पंचांग का उपयोग आज भी बड़े स्तर पर किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
मौनी-शनिश्चरी अमावस्या आज
इस बार 21 जनवरी, शनिवार को माघ मास की अमावास्या है, जिसे माघी और मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार ये एकादशी शनिवार को होने से ये शनिश्चरी अमावस्या कहलाएगी। धर्म ग्रंथों में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पितरों की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। मौनी अमावस्या शनिवार को होने से ये शनि दोष के उपाय के लिए भी श्रेष्ठ रहेगी।
21 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 Januray 2023)
21 जनवरी 2023, दिन शनिवार को माघ मास की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या भी कहलाएगी। शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 09.40 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से चर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:55 से 11:17 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से सूर्य और शुक्र ग्रह स्थित हैं। इस दिन शनि कुंभ राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
21 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:02 PM
चन्द्रोदय - Jan 21 6:41 AM
चन्द्रास्त - Jan 21 5:31 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:16 से 12:59
21 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:59 PM – 3:20 PM
कुलिक - 7:13 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:23 AM
वर्ज्यम् - 09:58 AM – 11:21 AM
ये भी पढ़ें-
Vasant Panchami 2023: क्यों मनाया जाता है वसंत पंचमी पर्व, क्यों करते हैं देवी सरस्वती की पूजा?
Myth of Shani: क्या शनिदेव हमेशा अशुभ फल ही देते हैं, इनके दर्शन करते समय कौन-सी बात हमेशा याद रखें?