Aaj Ka Panchang 23 फरवरी 2023 का पंचांग: आज करें विनायकी चतुर्थी व्रत, 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन

Published : Feb 23, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-23-Feb-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी, गुरुवार को रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सवार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:06 से 3:31 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग का हमारे दैनिक जीवन में खास महत्व है। पंचांग को प्राचीन कैलेंडर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पंचांग में तिथियों के साथ-साथ शुभ मुहूर्त, हिंदू महीने, पक्ष, करण आदि की जानकारी भी विस्तार पूर्वक मिलती है। पंचांग भले ही पुरानी पद्धति पर आधारित है, लेकिन ये आज भी हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें विनायकी चतुर्थी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि का संयोग 23 फरवरी, गुरुवार को बन रहा है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत-पूजा की जाएगी और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही ये व्रत पूर्ण होगा। इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

23 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 February 2023)
23 फरवरी 2023, दिन गुरुवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। गुरुवार को रेवती नक्षत्र भी पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सवार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:06 से 3:31 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार की रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि और सूर्य कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

23 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Feb 23 9:02 AM
चन्द्रास्त - Feb 23 9:43 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:03

23 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:57 AM – 8:23 AM
कुलिक - 9:49 AM – 11:14 AM
दुर्मुहूर्त - 10:46 AM – 11:31 AM, 03:20 PM – 04:05 PM
वर्ज्यम् - 11:29 PM – 01:04 AM


ये भी पढ़ें-

Palmistry: हथेली की इन जगहों से जानें कौन होता है किस्मत का धनी और किसे मिलती है धन-संपत्ति?


Hindu Tradition: इस राक्षस के मांस से हुई है तांबे की उत्पत्ति, फिर भी पूजा में क्यों करते हैं इसका उपयोग? जानें वैज्ञानिक कारण भी


khatu mela 2023: कितनी देर में होंगे बाबा श्याम के दर्शन, प्रसाद चढ़ा पाएंगे या नहीं, किन बातों की रहेगी मनाही? जानें हर खास बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज