Aaj Ka Panchang 24 जुलाई 2023: सावन का तीसरा सोमवार आज, शिव योग में करें महादेव का पूजन

Published : Jul 24, 2023, 05:00 AM IST
24 July 2023 Panchang 2023

सार

24 जुलाई, सोमवार को हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का 1 शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:36 से 09:15 तक रहेगा। 

उज्जैन. आज 24 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है। ये अधिक मास के अंतर्गत आएगा। सावन अधिक मास का सोमवार शिवजी की पूजा के लिए बहुत ही खास माना गया है। इस दिन शिव नाम का योग भी बन रहा है, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन और भी कई शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 July 2023)
24 जुलाई 2023, दिन सोमवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 01.43 तक रहेगी। ये सावन का तीसरा सोमवार रहेगा। इसके बाद सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का 1 शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:36 से 09:15 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को शुक्र (वक्री) और मंगल सिंह राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

24 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:57 AM
सूर्यास्त - 7:08 PM
चन्द्रोदय - Jul 24 11:12 AM
चन्द्रास्त - Jul 24 11:15 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 03:36 PM – 05:21 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:21 AM – 05:09 AM

24 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:54 AM – 12:33 PM
कुलिक - 2:12 PM – 3:51 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:52 PM और 03:37 PM – 04:30 PM
वर्ज्यम् - 06:49 AM – 08:32 AM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक लव राशिफल 24 से 30 जुलाई 2023: किसका टूटेगा दिल-कौन जाएगा रोमांटिक डेट पर? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 जुलाई 2023: बढ़ते खर्च से कौन रहेगा परेशान-प्रॉपर्टी से किसे होगा फायदा? ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज