Aaj Ka Panchang 25 जनवरी 2023 का पंचांग: आज करें तिलकुंद चतुर्थी व्रत, चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश

Published : Jan 25, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-25-Jan-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 25 जनवरी, बुधवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:39 से 02:00 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य मुहूर्त देखकर ही किया जाता है, इसका कारण है कि हर कोई व्यक्ति यही चाहता है कि शुभ कार्य में किसी तरह का कोई विघ्न न हो और भविष्य में उससे संबंधित फल भी शुभ ही मिलें। मुहूर्त देखकर कार्य करने की परंपरा हमारे देश में काफी पुरानी है। शुभ मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का सहारा लिया जाता है। इसलिए पंचांग को कालगणना का केंद्र भी कहते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…


25 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 Januray 2023)
25 जनवरी 2023, दिन बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 12:34 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। साथ ही इस दिन तिलकुंद चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। बुधवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:39 से 02:00 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इस दिन सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।


25 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Jan 25 9:56 AM
चन्द्रास्त - Jan 25 10:01 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

25 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:34 AM – 9:56 AM
कुलिक - 11:17 AM – 12:39 PM
दुर्मुहूर्त - 12:17 PM – 01:00 PM
वर्ज्यम् - 05:14 AM – 06:45 AM


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: मंदिर में प्रवेश से ठीक पहले जरूर किया जाता है ये काम, बहुत कम लोग जानते हैं इसके पीछे का कारण


Palmistry: 7 प्रकार के होते हैं हाथ, जानें कैसे हाथ वाले होते हैं अपराधी और कैसे हाथ वाले बनते हैं बिजनेसमैन?


Hindu Tradition: शवयात्रा के दौरान क्यों बोलते हैं ‘राम नाम सत्य है’, क्या आप जानते हैं ये 3 कारण?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल