Aaj Ka Panchang 26 अप्रैल 2023: चंद्रमा करेगा कर्क राशि में प्रवेश, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Apr 26, 2023, 07:54 AM IST
Panchang-26-April-2023

सार

26 अप्रैल, बुधवार को पुनर्वसु नाम का नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे गद नाम का अशुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 2:00 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है जैसे शक, युधिष्ठिर आदि, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ही पंचांग का निर्माण किया जाता है। हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, जिसमें हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

26 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 April 2023)
26 अप्रैल 2023, दिन बुधवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 11.28 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को पुनर्वसु नाम का नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे गद नाम का अशुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 2:00 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

26 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:01 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Apr 26 10:38 AM
चन्द्रास्त - Apr 27 12:46 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

26 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:37 AM – 9:13 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:24 PM
दुर्मुहूर्त - 11:59 AM – 12:50 PM
वर्ज्यम् - 05:40 PM – 07:27 PM



ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2023 Date-Time: कब होगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?


Ganga Saptami 2023: गुरु पुष्य संयोग में मनेगा गंगा सप्तमी पर्व, जानें क्यों मनाते हैं ये उत्सव और सही डेट?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज