
उज्जैन. इन दिनों आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही है। इस नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 जून, सोमवार को है। इस दिन देवी महागौरी की पूजा का विधान है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। देवी महागौरी की पूजा से हर तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
26 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 June 2023)
26 जून 2023, दिन सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि रहेगी। सोमवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12.43 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:27 से 09:08 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
26 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 26 12:28 PM
चन्द्रास्त - Jun 27 12:44 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:56 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:11 AM – 04:59 AM
26 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:49 AM – 12:29 PM
कुलिक - 2:10 PM – 3:51 PM
दुर्मुहूर्त - 12:56 PM – 01:50 PM और 03:37 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 09:49 PM – 11:33 PM
साप्ताहिक लव राशिफल 26 जून से 2 जुलाई 2023: किसे मिलेगा लव पार्टनर-कौन जाएगा फर्स्ट डेट पर? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से
साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 2 जुलाई 2023: किसकी सीक्रेट बातें हो सकती हैं लीक-किसे होगा धन लाभ? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।