
उज्जैन. वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 27 अप्रैल, गुरुवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर देवनदी गंगा परमपिता ब्रह्मा के कमंडल से निकलकर स्वर्ग में अवतरित हुई थी। गंगा नदी से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
27 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 April 2023)
27 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01.39 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 7 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:00 से 3:36 PM तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
27 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Apr 27 11:33 AM
चन्द्रास्त - Apr 28 1:29 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।
27 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:00 AM – 7:36 AM
कुलिक - 9:12 AM – 10:48 AM
दुर्मुहूर्त - 10:16 AM – 11:07 AM और 03:23 PM – 04:14 PM
वर्ज्यम् - 03:57 PM – 05:45 PM
विवाह में 7 फेरे ही क्यों लिए जाते हैं, इससे कम या ज्यादा क्यों नहीं?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।