Aaj Ka Panchang 28 जनवरी 2023 का पंचांग: आज करें अचला सप्तमी व्रत, जानें कौन-कौन से योग बनेंगे?

Published : Jan 28, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-28-Jan-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 28 जनवरी, शनिवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग बनाते समय करण का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। ये तिथि का आधा भाग होते हैं, इनकी संख्या 11 बताई गई है। ये चर और अचर दो भागों में बांटे गए हैं। इन 11 करणों में 7वें करण का नाम विष्टि है। इसे भद्रा भी कहा जाता है। पंचांग शुद्धि में भद्रा का खास महत्व होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार अलग-अलग राशियों के अनुसार भद्रा तीनों लोकों में घूमती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…


आज करें अचला सप्तमी व्रत
माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को अचला सप्तमी का व्रत किया जाता है। इसे रथ सप्तमी भी कहते हैं। इस व्रत में सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर सूर्यदेव 7 घोड़ों के रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे। इस दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं।


28 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 Januray 2023)
28 जनवरी 2023, दिन शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 08:43 तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। साथ ही इस दिन अचला सप्तमी का व्रत भी किया जाएगा। शनिवार को अश्विनी नक्षत्र शाम को 07:00 तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:56 से 11:17 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेगा, इस राशि में राहु पहले से स्थित है। इस तरह मेष राशि में राहु और चंद्रमा की युति होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।


28 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:07 PM
चन्द्रोदय - Jan 28 11:42 AM
चन्द्रास्त - Jan 29 12:54 AM


अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01
28 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:01 PM – 3:23 PM
कुलिक - 7:12 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:39 AM – 09:23 AM
वर्ज्यम् - 05:12 AM – 06:53 AM



ये भी पढ़ें-

Planetary change february 2023: फरवरी 2023 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, किन ग्रहों की बनेगी युति?


Mahashivratri 2023: अब महाशिवरात्रि को लेकर कन्फ्यूजन, जानें कब मनाएं ये पर्व 18 ये 19 फरवरी को?


Bhishma Ashtami 2023: कब है भीष्म अष्टमी, क्यों खास ये तिथि? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व महत्व


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
8 जनवरी का राशिफल, चंद्रमा के राशि बदलेंगे से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत