Aaj Ka Panchang 3 जून 2023: आज करें वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग

Published : Jun 03, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-3-June-2023

सार

3 जून, शनिवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:04 से 10:44 तक रहेगा। 

उज्जैन. दक्षिण भारत में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को वट सावित्री व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 3 जून, शनिवार को है। यही व्रत उत्तर भारत में ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर किया जाता है। इसका कारण है दक्षिण और उत्तर भारत के पंचांगों में अंतर। दक्षिण और उत्तर भारत के पंचांगों में 15 दिन का अंतर होता है। यही कारण है कि एक ही व्रत दो अलग-अलग तिथियों पर किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

3 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 June 2023)
3 जून 2023, दिन शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11:17 तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन वट सावित्री पूर्णिमा व्रत किया जाएगा। शनिवार को विशाखा नक्षत्र सुबह 06:16 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:04 से 10:44 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

3 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:05 PM
चन्द्रोदय - Jun 03 6:32 PM
चन्द्रास्त - Jun 04 5:27 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 से दोपहर 12:51 तक

3 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:45 PM
कुलिक - 5:44 AM – 7:24 AM
दुर्मुहूर्त - 07:31 AM – 08:24 AM
वर्ज्यम् - 10:16 AM – 11:45 AM


ये भी पढ़ें-

June 2023 Shubh Muhurat: जून के बाद 5 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, जानें इस महीने में कब-कब हैं विवाह के मुहूर्त?

Knowledge: देवता जिसे पीते हैं वो सोमरस शराब है या कुछ और?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज