Aaj Ka Panchang 3 सितंबर 2023: आज करें बहुला और संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Sep 03, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-3-Sept-2023

सार

3 सितंबर, रविवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। राहुकाल शाम 05:06 से 06:39 तक रहेगा। 

उज्जैन. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला और संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। बहुला चतुर्थी में भगवान श्रीकृष्ण और संकष्टी चतुर्थी में भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है। इस बार ये तिथि 3 सितंबर, रविवार को है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

3 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 september 2023)
3 सितंबर 2023, दिन रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन बहुला चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन रेवती नक्षत्र सुबह 10.38 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। राहुकाल शाम 05:06 से 06:39 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में चला जाएगा, वहां पहले से ही गुरु और राहु स्थित है। इस दिन शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

3 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - Sep 03 9:08 PM
चन्द्रास्त - Sep 04 10:22 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 PM – 12:51 PM
अमृत काल - 08:25 AM – 09:54 AM और 02:36 AM – 04:07 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 AM – 05:25 AM

3 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:26 PM – 1:59 PM
कुलिक - 3:32 PM – 5:06 PM
दुर्मुहूर्त - 04:59 PM – 05:49 PM
वर्ज्यम् - 05:38 AM – 07:09 AM


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2023 Date: मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?


Janmashtami 2023 Date & Shubh Muhurat: 2 दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें दोनों दिनों के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज