Aaj Ka Panchang 5 जून 2023: हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ आज से, जानें दिन भर के शुभ-अशुभ योग

Published : Jun 05, 2023, 05:30 AM IST
5 June 2023 Panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 5 जून सोमवार को मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा साध्य, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:24 से 09:04 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू पंचाग में एक साल को 12 महीनों में बांटा गया है, इनमें से चौथा महीना आषाढ़ है। इस बार आषाढ़ मास की शुरूआत 5 जून, सोमवार से हो रही है, जो 3 जुलाई तक रहेगहा। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का खास महत्व बताया गया है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार आदि मनाए जाते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

5 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 June 2023)
5 जून 2023, दिन सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 06.39 तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा साध्य, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:24 से 09:04 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा धनु राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

5 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आषाढ़
करण- कौलव, तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - Jun 05 8:45 PM
चन्द्रास्त - Jun 06 7:28 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 से दोपहर 12:51 तक

5 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:45 AM – 12:25 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:45 PM
दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:45 PM और 03:32 PM – 04:25 PM
वर्ज्यम् - 10:07 AM – 11:34 AM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जून 2023: कौन करेगा पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड-किसका होगा ब्रेकअप? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जून 2023: कौन लगाएगा अस्पताल के चक्कर-किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज