Aaj Ka Panchang 7 अप्रैल 2023: आज से शुरू होगा वैशाख मास, दिन भर रहेंगे अशुभ योग

Published : Apr 07, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-7-April-2023

सार

7 अप्रैल, शुक्रवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद स्वाति नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। ज्योतिष को धर्म की आंखें भी कहा जाता है। ज्योतिष एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम भूत, भविष्य और वर्तमान सभी के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिष से ही पंचांग बनाया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के राशि परिवर्तन और शुभ-अशुभ मुहूर्त आदि के बारे में पूरी जानकारी पंचांग में दी जाती है। पचांग वैदिक काल से ही काल गणना का अंग है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

7 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 April 2023)
7 अप्रैल 2023, दिन शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 10.21 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र दोपहर 01.33 तक रहेगा। इसके बाद स्वाति नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद स्वाति नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:56 से दोपहर 12:29 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध और राहु मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

7 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- चित्रा और स्वाति
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Apr 07 7:55 PM
चन्द्रास्त - Apr 08 7:26 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से 12:54

7 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:35 PM – 5:07 PM
कुलिक - 7:50 AM – 9:23 AM
दुर्मुहूर्त - 08:46 AM – 09:35 AM और 12:53 PM – 01:43 PM
वर्ज्यम् - 07:15 PM – 08:53 PM


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।



 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज