Kab hai Karwa Chauth 2023: जानें करवा चौथ की सही डेट, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

Published : Sep 25, 2023, 06:00 AM ISTUpdated : Oct 30, 2023, 01:41 PM IST
karwa chauth 2023

सार

Karwa Chauth 2023 Date: कार्तिक मास में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है और निर्जला उपवास कर शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद अपना व्रत पूर्ण करती है। 

उज्जैन. करवा चौथ महिलाओं के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। (Karwa Chauth 2023 Date) ये त्योहार कार्तिक मास में आता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नही है। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है। महिलाओं को इस व्रत का खास तौर पर इंतजार रहता है। आगे जानिए इस बार ये व्रत कब किया जाएगा…

कब करें करवा चौथ व्रत? (Kab hai Karwa Chauth 2023)
करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार ये तिथि 31 अक्टूबर, मंगलवार की रात 09.30 से शुरू होकर 1 नवंबर, बुधवार की रात 09.19 तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय व चंद्रोदय दोनों ही 1 नवंबर को होगा, इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाएगा।

कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे इस दिन? (Karwa Chauth 2023 Shubh Yog)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 1 नवंबर को सर्वार्थसिद्धि योग दिन भर रहेगा। इस योग में की गई पूजा, उपाय आदि का शुभ फल बहुत जल्दी प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी दिन भर रहेंगे। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। इतने सारे शुभ योगों के चलते ये व्रत और भी खास हो गया है।

क्यों करते हैं करवा चौथ व्रत? (Kyo Karte Hai Karwa Chauth)
करवा चौथ से जुड़ी कईं कथाएं प्रचलित हैं। उनमें से एक कथा ये भी है कि ‘एक बार देवताओं और दानवों में बहुत भयंकर युद्ध हुआ। अपनी पूरा शक्ति लगाकार भी देवता असुरों को हरा नहीं पा रहे थे। इस स्थिति में ब्रह्मदेव ने देवताओं की पत्नियों को अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने को कहा। ब्रह्मदेव के इस सुझाव को सभी देवताओं और उनकी पत्नियों ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। देवताओं की पत्नियों ने कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि पर ये व्रत किया, जिससे देवताओं को युद्ध में विजय प्राप्त हुई। तभी से करवा चौथ व्रत करने का परंपरा शुरू हुई।


ये भी पढ़ें-

Navratri 2023 Start Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, कौन-सा शुभ योग रहेगा इस दिन, किस वाहन पर सवार होकर आएंगे देवी?


Ganapati Visarjan 2023: कब करें गणपति विसर्जन? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल