Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वाले हो जाएं सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत

Published : Jul 26, 2025, 11:02 AM ISTUpdated : Jul 29, 2025, 07:24 AM IST
Mangal-Gochar-july-2025-zodiacs-need-to-be-careful

सार

Mangal Gochar 2025: जुलाई के अंतिम सप्ताह में ग्रहों का सेनापति मंगल राशि बदल रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही परेशानी वाला रहेगा। इनके जीवन में अचानक कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। 

Mangal Rashifal July 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इस ग्रह का स्वभाव बहुत ही उग्र है। इसलिए जिसकी राशि में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, वह बहुत ही क्रोधी स्वभाव का होता है। इस बार मंगल 28 जुलाई को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल 13 सितंबर तक रहेगा। मंगल का ये राशि परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन 5 राशि वालों के जीवन में कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। आगे जानिए कौन सी हैं ये 5 राशियां…

मेष वालों को मिलेगी बुरी खबर

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे ये टेंशन में आ सकते हैं। पैसों की तंगी लगातार बनी रहेगी, जिसके कारण किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है।

कर्क वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोग प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इनके साथ कोई धोखा हो सकता है, जिससे इन्हें बड़ा नुकसान होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी में भी अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।

कन्या वालों की सीक्रेट होंगे लीक

इस राशि के लोगों की सीक्रेट बातें लीक हो सकती है, जिससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाना इन्हें भारी पड़ सकता है। ना चाहते हुए भी कोई ऐसा काम करना पड़ेगा, जिससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु वाले रहें सावधान

इस राशि के लोग सावधान रहें, दुश्मन इनके खिलाफ कोई साजिश कर सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में हार का सामना करना पड़ेगा। जेल यात्रा भी हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर आपकी चिंता दोगुनी कर देगी। सेहत का खास ध्यान रखें, रक्त संबंधी बीमारी हो सकती है।

मीन वाले न लें बड़ा फैसला

इस राशि के लोग मंगल के कन्या राशि में रहते कोई भी बड़ा फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। इन्हें अपने क्रोध और वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। सुसराल पक्ष से होता लाभ रुकने से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज