4 जनवरी को बुध करेगा धनु में प्रवेश, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन?

Published : Jan 02, 2025, 11:02 AM IST
Budh-Rashifal-january-2025

सार

Budh Gochar January 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से राशि बदलने वाला ग्रह भी बुध ही है। 4 जनवरी को ये ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। 

Budh Rashifal January 2025: ज्योतिषियों की मानें तो हमारे सौर मंडल का हर एक ग्रह निश्चित समय पर राशि बदलता है। बुध भी हमारे सौर मंडल का एक ग्रह है। चंद्रमा के बाद बुध ही सबसे तेज गति से राशि बदलता है। ये ग्रह लगभग 23 दिन तक एक राशि में रहता है। वर्तमान में बुध वृश्चिक राशि में स्थित है। 4 जनवरी को ये ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

मिथुन वालों को होगा धन लाभ

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। अटके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चों को कोई विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा।

कन्या को मिलेगी बड़ी सफलता

इस राशि का स्वामी भी बुध ही है। किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्यकुशलता के बल पर बड़ी सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों से बेहतर संबंध बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। बड़ों के अनुभव और सलाह काम आएगी।

धनु वाले खरीदेंगे नई संपत्ति

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। बुध इसी राशि में प्रवेश करेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। पति-पत्नी के सामंजस्य से घर का माहौल सुखद रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से फायदा होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

मीन वालों को होगी अतिरिक्त इनकम

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

2025 में शनिदेव किसकी चमकाएंगे किस्मत, किसे करेंगे परेशान? जानें शनि राशिफल से


Rashifal 2025: मेष से मीन तक, किसके लिए कैसा रहेगा ये साल? जानें राशिफल से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज