12 फरवरी को सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशि वाले हो जाएं सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान

Published : Feb 06, 2025, 10:38 AM IST
surya-rashi-parivartan-feb--rashifal

सार

Surya Gochar 2025: फरवरी 2025 में सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। जानें किन 4 राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन? 

Surya Horoscope February 2025: 12 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में सूर्य 14 मार्च तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। सूर्य के राशि बदलने का सबसे ज्यादा बुरा असर जिन 4 राशियों पर होगा, वे इस प्रकार हैं-

बुध-शनि के दशांक योग से 5 राशियों की चांदी, नई कार-घर का योग

 

मेष वालों को होगी धन हानि

सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद इन लोगों को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। इन्हें इस समय कोई भी बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए और न हीं कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। सामाजिक जीवन में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।

कर्क वाले न करें रिस्क वाले काम

इस राशि के लोगों को कोई भी रिस्क वाला काम नहीं करना चाहिए क्योंकि चोट-मोच के योग बन रहे हैं। छिटपुट विवाद की स्थिति भी बन सकती है। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। आपको वाहनों से सावधान रहना चाहिए। कारोबार में कर्जा लेना पड़ सकता है। दूसरों की बातों में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें। बुजुर्गों की बात को ध्यान से सुनें और उसे माने भी।

वृश्चिक वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को हर मामले में सावधानी से काम लेना चाहिए। अपने भविष्य की योजनाओं को किसी से भी शेयर ना करें। थोड़ा मानसिक तनाव फिर भी रह सकता है। मौसमी बीमारियों से खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पडेंगे। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेमी संबंधों के लिए भी समय ठीक नहीं है।

मीन वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर इस दौरान मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन और बढ़ जाएगी। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिस वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कुछ मामलों में चुप रहने में ही भलाई है। किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये पैसा डूब सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।


ये भी पढ़ें-

चंद्र-शनि की युति: 4 राशियों पर धन-यश की बरसात


हार नहीं मानते ये 5 राशि वाले, जीत की आदत है इनकी!

 

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल