5 राशियों पर राहु-केतु की बुरी नज़र, मुसीबतों का आ सकता है पहाड़!

Published : Oct 25, 2024, 11:01 AM IST
5 राशियों पर राहु-केतु की बुरी नज़र, मुसीबतों का आ सकता है पहाड़!

सार

10 नवंबर, 2024 को राहु और केतु दोनों ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं जिससे कुछ राशियों के लिए बुरा समय शुरू होगा।  

नवंबर 2024 का महीना राहु और केतु ग्रहों की चाल में बदलाव का गवाह बनेगा। इस महीने में, राहु और केतु एक ही दिन यानी 10 नवंबर, 2024 को एक साथ अपने नक्षत्र बदल रहे हैं। राहु ग्रह 10 नवंबर, 2024 को रविवार दोपहर 23:31 बजे उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा, तो वहीं उसी तारीख को केतु ग्रह उत्तर फल्गुनी नक्षत्र में उसी समय यानी 23:31 बजे (रात्रि 11:31 बजे) गोचर करेगा। इन दोनों छाया ग्रहों की चाल में बदलाव 5 राशियों के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है और उनकी स्थिति काफी खराब हो सकती है। 

मेष राशि वालों के लिए टेंशन भरा दिन हो सकता है

मेष राशि के लोग इस दौरान चिड़चिड़े, अचानक गुस्सा करने वाले स्वभाव के हो जाएंगे। सिर दर्द, आंखों की परेशानी और चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर तनाव और सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है।

कर्क राशि वालों स्वास्थ समस्या हो सकती है

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान चिंता और अनिश्चितता का अनुभव हो सकता है। गले और गर्दन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना बन सकती है, निवेश में हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर रुकावटें आ सकती हैं। वेतन, बोनस आदि में देरी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि के लोगों के इनकम पर आ सकता है असर

सिंह राशि के लोग इस दौरान राहु-केतु की चाल में बदलाव से घबराहट और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। सांस लेने में तकलीफ और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आय के स्रोत बंद हो सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम में बदलाव के कारण आप अस्थिर हो सकते हैं। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि वालों का अचानक बढ़ सकता है खर्चा

भावुक और संवेदनशील कन्या राशि के जातक इस दौरान दुख और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। पाचन संबंधी समस्याएं और छाती से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं, पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है।

मकर राशि वालों को भी रहना होगा अलर्ट

आमतौर पर आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाले मकर राशि के लोग इस दौरान घमंडी और अहंकारी हो सकते हैं। हृदय संबंधी परेशानियां और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इस दौरान आपको व्यापारिक मामलों में सावधान रहना होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और पदोन्नति में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज