Rahu Rashi Parivartan 2025: राहु के राशि परिवर्तन से बनेगा खतरनाक योग, 4 राशि वालों के छूटेंगे पसीने

Published : Apr 19, 2025, 04:41 PM ISTUpdated : Apr 20, 2025, 08:42 AM IST
may-2025-rahu-rashi-parivartan

सार

Rahu Rashi Parivartan 2025: मई 2205 में राहु ग्रह राशि परिवर्तन करेगा, जिससे एक खतरनाक योग बनेगा। इस अशुभ योग का प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इन लोगों को अभी से सावधान हो जाना चाहिए। 

Rahu Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। इस बार राहु 18 मई 2025 को को मीन राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। जब राहु राशि परिवर्तन करेगा, उस समय मंगल कर्क राशि में रहेगा। राहु और मंगल के दृष्टि संबंध से बहुत ही खतरनाक षडाष्टक योग बनेगा। चूंकि राहु और मंगल दोनों ही उग्र स्वभाव के हैं, इसलिए इसके अशुभ योग से देश-दुनिया में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। राहु-मंगल का ये अशुभ योग 7 जून 2205 तक रहेगा। इस अशुभ योग का सबसे ज्यादा असर 4 राशि वालों पर होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

वृषभ राशि वाले रहें बचकर

इस राशि क लोगों को षडाष्टक योग के चलते अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इनके साथ कोई घटना-दुघर्टना हो सकती है। इन्हें रिस्की काम करने से बचना चाहिए और वाहन आदि भी संभलकर चलाना चाहिए। ये लोग किसी गैरकानूनी मामले में भी फंस सकते हैं, जिसके कारण इन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी बिगड़ सकती है।

सिंह वालों को बिगड़ेंगे रिश्ते

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में निगेटिविटी आ सकती है या इनके पार्टनर की सेहत में गिरावट भी संभव है। ना चाहते हुए भी भाग-दौड़ करना पड़ेगा। पैसा भी खर्च होगा। अपने घर से कहीं दूर जाकर रहना पड़ सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों का असर भी सेहत पर देखने को मिलेगा।

वृश्चिक वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को धन हानि की स्थिति बनेगी। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण डील हाथ से निकल सकती है। नौकरी में टारगेट का प्रेशर बना रहेगा, जिससे चलते आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। जरूरी काम अटकने से बहुत दुख होगा। दूसरों को दिया हुआ पैसा डूब सकता है। कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

कुंभ वाले की बढ़ेगी परेशानी

इस राशि के लोगों की परेशानी अचानक बढ़ सकती है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से तनाव बना रहेगा। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे। संतान को दुखी देखकर आप भी दुखी रहेंगे। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोई गलत निर्णय लेने से परिवार में मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम