Rashifal 2026: 1 जनवरी को दुर्लभ संयोग में शुरू होगा नया साल, जानें किसका चमकेगा भाग्य-कौन बनेगा मालामाल?

Published : Dec 19, 2025, 11:03 AM IST
Rashifal 2026

सार

Rashifal 2026: साल 2026 का पहला दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। इस दुर्लभ संयोग के चलते 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन 4 राशि वालों को धन लाभ के साथ-साथ दूसरे फायदे भी होंगे।

Lucky Rashi 2025: साल 2026 शुरू होने वाला है। इस साल के पहले ही दिन तिथि और वार का दुर्लभ बन रहा है। साथ ही इस दिन ग्रहों की स्थिति भी बहुत शुभ रहेगी। ग्रहों की ये स्थिति 4 राशि वालों की किस्मत चमका सकती है। इन 4 राशि वालों के जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। अगर कहा जाए कि इन राशि वालों के लिए नया साल के शुरूआती दिन बहुत खास रहेंगे तो गलत नहीं होगा। जानें नए साल के पहले दिन कौन-से शुभ योग बन रहे हैं और किन 4 राशि वालों को इसका फायदा होगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से

1 जनवरी 2026 को कौन-से शुभ योग बनेंगे?

इस बार नए साल की शुरूआत गुरुवार से होगी जो भगवान विष्णु से संबंधित है, वहीं इस दिन प्रदोष व्रत भी किया जाएगा, जिसमें भगवान शिवकी पूजा की जाती है। इस तरह साल के पहले ही दिन शिव और विष्णु की पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। धनु राशि में सूर्य और बुध साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग भी बना रहेगा। इतने सारे दुर्लभ संयोग का शुभ असर 4 राशियों पर होगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से

मेष वाले बनेंगे मालामाल

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। नया साल इनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनके जीवन में एक के बाद एक खुशियां ही खुशियां आती रहेंगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर में सभी आपकी बात मानेंगे।

सिंह वालों की टेंशन होगी दूर

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में अगर किसी की सेहत बिगड़ी हुई है तो उसमें राहत मिलेगी। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मकान या वाहन आदि खरीदने के योग भी इस समय बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपके फैसले सही साबित होंगे।

मकर वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वालों के लिए नया साल बहुत ही खुशहाल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सोचे काम पूरे होंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज