Ganga Dussehra Kab Hai: इस बार गंगा दशहरे का पर्व 5 जून, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसका प्रभाव 5 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा, इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा।
Ganga Dussehra 2025 Horoscope: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 5 जून, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा और भी कईं शुभ योग इस दिन बनेंगे जिनका प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इन 4 राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग भी बनेंगे। आगे जानिए कौन हैं ये 4 राशियां…
25
मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। 5 जून को इनकी स्थिति बहुत ही शुभ रहेगा, जिससे इस राशि वाले बहुत की किस्मत वाले रहेंगे। इनके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। संतान से सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम सफल रहेंगे। माता-पिता व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
35
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इनकी शुभ दृष्टि भी सिंह राशि पर रहेगी। अगर ये किसी टेंशन में है तो वह दूर हो सकती है। संतान की सेहत में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा।
45
तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये ग्रह ही जीवन में सुख-संपत्ति देता है। इस राशि वाले लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज इस समय पर मिल सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। अगर कोर्ट में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आपके पक्ष में आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बनेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
55
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इनकी कृपा से इस राशि वालों को गंगा दशहरा पर विशेष सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का अनुरूप परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी संभव है। संतान की सेहत को लेकर अगर कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। बिगड़े हुए काम इस दिन बन सकते हैं।