Weekly Horoscope 14 To 20 July 2025: सूर्य बदलेगा राशि, शनि के वक्री होने से मिलेंगे शुभ-अशुभ फल, साप्ताहिक राशिफल

Published : Jul 13, 2025, 12:00 PM IST
Weekly Rashifal_14-20 JUly 2025

सार

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025: जुलाई 2025 के तीसरे सप्ताह में सूर्य राशि बदलेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।आने वाले 7 दिनों का हाल जानें साप्ताहिक राशिफल से।  

Weekly Rashifal 3rd Week Of July 2025: जुलाई 2025 का तीसरा सप्ताह बहुत ही खास रहेगा, क्योंकि इस सप्ताह में शनि के वक्री होने का प्रभाव साफ दिखाई देगा, वहीं ग्रहों का राजा सूर्य भी इसी सप्ताह में राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…

मेष साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

पैसों के लेने-देन में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानियां कम होंगी। महिलाओं का समय धार्मिक कामों में बीतेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे कारोबारियों का समय ठीक है। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

इस सप्ताह रिस्क वाला कोई भी इन्वेस्टमेंट न करें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

जरूरत से ज्यादा दूसरों के मामले में दखल न दें नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती है, सेहत को लेकर सावधान रहें। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। संतान से जुड़ी गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

लव लाइफ में आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने पड़ेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

इस सप्ताह आप सेहत को लेकर सावधान रहें क्योंकि कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें नहीं तो बदनामी हो सकती है। कुछ मामलों में दोस्तों का साथ न मिलने से मन व्यथित हो सकता है। बिजनेस में कोई भी डील करते समय कांट्रैक्ट ठीक से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

बिजनेस में बड़ी धन लाभ अटक सकती है, जिससे आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। भूमि या भवन खरीदने-बेचने की योजना बना रहे हैं तो इस मामले में सावधानी रखें। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

तुला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

किसी गलतफहमी के चलते लव लाइफ में परेशानी पैदा हो सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, इसलिए इन बातों को आगे के लिए टाल दें। बिजनेस में पुरानी डील कैंसिल होने से टेंशन बढ़ सकती है। नौकरी में अधिकारी टारगेट को लेकर प्रेशर बनाएंगे। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। लंबी दूरी पर जाने के योग बन रहे हैं। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। सोचे काम पूरे होंगे।

धनु साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

बिजनेस में बड़ी डील करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की रोमांटिक यात्रा संभव है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बन रह हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के काम बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नये स्रोत बनने से खुशी होगी। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल इस सप्ताह मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग आपके लिए बहुत अधिक फायदा देने वाला रहेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2025

पारिवारिक मामले इस सप्ताह सुलझ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज