
Weekly Rashifal 3rd Week Of June 2025: जून 2025 के तीसरा सप्ताह 16 से 22 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में मिथुन राशि में सूर्य, बुध और गुरु एक ही राशि में रहेंगे, वहीं केतु और मंगल की युति सिंह राशि में बनी रहेगी। ग्रहों के ये संयोग सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। जानें आने वाले 7 दिन किस राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे? ये है साप्ताहिक राशिफल…
इस सप्ताह आपकी कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। इससे आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी झगड़ालू व्यक्ति से आप उलझ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
इस सप्ताह किए गए निवेश का फायदा आपको आने वाले दिनों में हो सकता है। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े लोगों से मुलाकात या सहयोग मिलने के योग भी बन रहे हैं। आप नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं, तो आपकी ये इच्छा भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
इस सप्ताह आफको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात आपके लिए यादगार साबित होगी। घर-परिवार के लोग अपनी समस्याएं आपके सामने रख सकते हैं और आप उनको निपटाने की कोशिश करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा ही होगा।
अगर आप कहीं से लोन लेना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपका काम हो सकता है।आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, कई बार आप नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। नौकरी में आपकाो अपना काम किसी बोझ की तरह लग सकता है।
इस सप्ताह घर और वर्क प्लेस दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत भी ठीक-ठीक ही रहेगी। पुराने रोगों में भी आराम मिल सकता है। ओवर थिंकिंग करने से बचें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
इस सप्ताह साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं। भाइयों से अपनत्व महसूस हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने से खुशी होगी। पुरानी परेशानियों का कोई समाधान मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस सप्ताह आफको मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है, कोई बड़ा पद भी इन्हें मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
इस सप्ताह बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ लोग अपने परिणाम से असंतुष्ट हो सकते हैं। नौकरी में जो जिम्मेदारी आपको मिली है उसमें सफलता मिलेगी। पिछले कई दिनों से जो मायूसी है, वो खत्म हो सकती है। खर्चे पर भी नियंत्रण रखें।
इस सप्ताह करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ कम हो सकती हैं। किसी भी कागज पर साइन करने के पहले उसे चेक जरूर करें। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सप्ताह अच्छा बीतेगा।
ये सप्ताह व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। पहले किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हेल्थ से जुड़े जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां होने की संभावना है। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
इस सप्ताह रोमांस के क्षेत्र में आपको बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। किसी मामले को लेकर आप थोड़े ज्यादा उत्सुक भी हो सकते हैं। जल्दबाजी या हड़बड़ी में भी आप खुद का नुकसान करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। संतान सुख मिलेगा।
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। अगर आप किसी मामले में ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशान हो सकते हैं। कुछ नया करने के लिए डिसीजन नहीं ले पाएंगे। जोखिम भरे सौदे न करें तो ही अच्छा है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।