
Weekly Rashifal 4th Week Of June 2025: जून 2025 का चौथा सप्ताह 23 से 29 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में चंद्रमा कईं बार राशि बदलेगा। अन्य ग्रहों की युतियों से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें आने वाले 7 दिन किस राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे? ये है साप्ताहिक राशिफल…
इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानी कम होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय रहने के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी ठीक रहेगी।
इस सप्ताह आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी लेकिन आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा चोट लगने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेस में कोई सख्त फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें नहीं तो बदनामी हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। लग्जीरियस चीजों की खरीदी में समय बीतेगा। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में अच्छा-खासा फायदा होगा। बिजनेस में बड़ी डील करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रही परेशानी दूर होगी। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस से सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। लव प्रपोजल पर पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं।
सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित होगी। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट दर्द से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता के लिए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई नया विवाद सामने आ सकता है। पहले की गई मेहनत का फल इस सप्ताह मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रीप पर जा सकते हैं।
युवाओं के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें नहीं तो मौसमी बीमारी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे।
संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत के हिसाब से भी ये सप्ताह काफी शानदार रहेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। कोई मेहमान घर आ सकता है जिससे आपको खुशी होगी।
इस राशि के लोगों के सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद है तो वह किसी दूसरे की मध्यस्तता से खत्म हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
आपका क्रिएटिव माइंड बिजनेस के लिए नए आइडिया सोच सकता है। नौकरी में अनुभवी लोगों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। प्रेम संबंधों को लेकर खींचतान बनी रहेगी, प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप भी हो सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मूड रहेगा। सप्ताह में काफी सुकून रहेगा।
इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। किसी भी मामले में जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक हो सकती है। जॉब में नए ऑफर मिलने का समय है। बिजनेस में लाभ में कमी आ सकती है। इस सप्ताह की गई मेहनत का फल आपको निकट भविष्य में मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।