
Weekly Rashifal 1st Week Of July 2025: आगामी सप्ताह में पहला दिन जून 2025 का और शेष दिन जुलाई के रहेंगे। इस हिसाब से ये जुलाई 2025 का पहला सप्ताह रहेगा। सिंह राशि में केतु और चंद्रमा की युति होने से इस सप्ताह की शुरूआत ग्रहण योग से होगी। सप्ताह के मध्य में अन्य ग्रह भी राशि बदलेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योग बनेंगे। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि वाले के लिए कैसे रहेंगे…
ये सप्ताह इस राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। खुद को प्रतिद्वंद्वियों से कमतर महसूस करेंगे। बिजनेस से जुड़े फैसले लेने से बचें। नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। मेडिकल स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। निवेश में सावधानी रखें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। माता के स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह थोड़ी चिंता रहेगी। पुराने दोस्तों से इस दौरान आपको कोई विशेष उपहार मिल सकता है।
ये सप्ताह सेहत के लिए उत्तम रहेगा। घर-जमीन या गाड़ी में खरीद सकते हैं। हड़बड़ी में कोई भी फैसला लेने से बचें। करियर के क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे, आपको इसका पूरा फल भी मिलेगा। किसी बात पर लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
नौकरी पेशा लोगों के लिए ये सप्ताह अनुकूल रहेगा, पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें तो बेहतर रहेगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ के लिए समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
इस सप्ताह युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पेट संबंधी समस्या होने के आसार हैं, इसलिए खान-पान पर पूरा नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों की किस्मत चमक सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पत्नी के साथ घूमने जा सकते हैं।
इस राशि के लोगों को संतान की असफलता से निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी जिससे मन अशांत रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय ठीक है। नौकरी-बिजनेस के लिए यह समय पहले से ठीक रहेगा।
इस सप्ताह इनकम से अधिक खर्च होगा, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तैयारियों में शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो फायदेमंद साबित होगा। बच्चों व बुजुर्गों को सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। प्यार के लिए समय अनुकूल है।
इस राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना से चोट के योग बन रहे हैं। परिवार का संपत्ति विवाद इस सप्ताह समाप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी ये समय ठीक है। व्यापारियों के लिए समय मध्यम फल देने वाला रहेगा। वर्क प्लेस पर कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इस सप्ताह इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके अनुकूल है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे।
इस राशि के लोग फालतू खर्च करने से बचें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। इस सप्ताह इन्हें आर्थिक मामलों में ज्यादा संघर्ष करना होगा। लाइफ पार्टनर के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। बिजनेस-नौकरी दोनों के लिए ये सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
यह सप्ताह स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा है, कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। भूमि से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार में किसी को रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं।
इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कोई अपना व्यक्ति ही धोखा दे सकता है। किसी को भी पैसा उधार न दें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी है। लव लाइफ के लिए समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह विशेष उपलब्धि मिल सकती है। निवेश से भी लाभ होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।