
Weekly Rashifal 2nd Week Of July 2025: इस सप्ताह में कोई भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा। चंद्रमा ही हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। सप्ताह के अंत में यानी 13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होगा। जिसका असर पहले से ही सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देने लगेगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि वाले के लिए कैसे रहेंगे…
इस सप्ताह धन की वृद्धि के साथ कार्य में तेजी आने की संभावना है। बिजनेस की प्रतिस्पर्धा में आफ श्रेष्ठ रहेंगे एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांत में दर्द एवं जबड़े में खिंचाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के कारण कोई टेंशन बनी रहेगी।
इस सप्ताह धन की कमी से परेशान होना पड़ सकता है, खर्च की अधिकता रहेगी। अधिकांश समय परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। बिजनेस में कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नही होंगे। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वैवाहिक संबंधी मधुर रहेंगे।
इस सप्ताह आफके आत्मविश्वास में वृद्धि होंगी। सभी ओर से आपको सहयोग भी मिलेगा। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। नए लोगो से संपर्क भविष्य में काम आएंगे। कार्यस्थल पर अनचाहे विवाद का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में रुझान रहेगा।
इस सप्ताह आप बिजनसे को बढ़ाने पर ध्यान देंगे। धन की आवक भी अच्छी बनी रहेगी। नौकरी में नए काम के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। स्थायी संपत्ति से इनकम के स्रोत बनेंगे। शैक्षणिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
इस सप्ताह तनाव बना रहेगा एवं आय में भी कमी रहेगी। संतान सहयोग प्रदान करेगी एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। मांगलिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कर्मचारी परेशान करेंगे। वर्क प्लेस पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रहस्यमयी विधाओं को जानने की इच्छा होगी।
इस सप्ताह आपको विवाद से बचकर रहना होगा। इनकम कम होगी और खर्च अधिक। इस सप्ताह आपको नए काम भी मिलेंगे एवं मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यस्थान पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। बिजनेस में नए सौदे प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नही लगेगा। जीवन साथी अनुकूल रहेगा।
इस सप्ताह संतान से सहयोग मिलेगा। कोई गुड नयूज आपका दिल खुश कर देगी। नई जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। जरूरी काम समय पर होंगे। विरोधी आपका पराक्रम देखकर पीछे हट जाएंगे। नौकरी में सहयेाग की अपेक्षा बेकार जाएंगी, इसलिए जो करना है अपने दम पर करें। नींद की अधिकता होगी।
इस सप्ताह में अनावश्यक चिंता रहेगी। सरकारी कामों में देरी होने की संभावना है। ऋण संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। कुछ प्रसिद्ध लोगों से संपर्क हो सकता है। बिजनेस अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण का योग बन रहा है। पढ़ाई में मेहनत अनुसार परिणाम नही मिल पाएंगे, जिससे निराशा हो सकती है।
इस सप्ताह आपको आय में कमी का सामना करना पड़ेगा। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं, इनके दुष्परिणाम भी मिलेंगे। सप्ताहांत में परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी एवं नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। पढ़ाई में किसी तरह की रूकावटें आ सकती हैं।
इस सप्ताह आपको विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। काम-काज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को फायदा होगा एवं नौकरीपेशा लोग भी अपने काम से सतुष्ट रहेंगे। स्टूडेंट्स को सही दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी।
इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्त करेंगे एवं नौकरी में अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। पेट दर्द की समस्याएं हो सकती है। वैवाहिक संबंधो में सुधार होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कामों में आना-जाना लगा रहेगा। स्टूडेंटस के लिए भी समय मिला-जुला रहेगा।
इस सप्ताह पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। इनकम अच्छी बनी रहेगी एवं संपर्कों का लाभ मिलेगा। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। कोई गुड न्यूज इस सप्ताह आपको मिलेगी। कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी एवं नौकरी में तरक्की भी संभव है। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।