
Weekly Rashifal 2nd Week Of June: जून 2025 का दूसरा सप्ताह 9 से 15 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में ग्रहों के कईं शुभ अशुभ योग बनेंगे वहीं कईं ग्रह राशि भी बदलेंगे। चंद्रमा के अलावा इस सप्ताह में ग्रहों का राजा सूर्य भी वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का किस राशि में क्या असर होगा, जानें साप्ताहिक राशिफल से…
इस राशि वालों के लिए ये सप्ताह संघर्ष वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे वहीं बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है। इस दौरान दुश्मन आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स को शुभ फल मिलेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
पैसों से जुड़ी किसी योजना पर विचार हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, जिसके चलते कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। रिश्तों में अबोलापन बना रहेगा। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं, जिसके कारण टेंशन हो सकती है। इस सप्ताह विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।
इस सप्ताह मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। पैसों को मामले में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और आपका बजट बिगड़ सकता है। खून से जुड़ी परेशानियां दोबारा परेशान कर सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। लव लाइफ ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग इस सप्ताह नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें लाभ होगा। इनकी मेहनत बाद में रंग लाएगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग इस सप्ताह में बन सकते हैं। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह काम की साबित होगी। हालांकि आपको खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।
इस सप्ताह में लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत का भी खास ध्यान रखेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल खुश कर देगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा, इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं।
ये सप्ताह इस राशि वालों के लिए मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, वहीं बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। वाहन या संपत्ति भी ये लोग खरीद सकते हैं। कोई अपना ही व्यक्ति धोखा दे सकता है इसलिए पैसों के मामले में किसी पर विश्वास न करें।
सप्ताह के बीच में कोई यात्रा हो सकती है जो बहुत ही कष्टदाई होगी। ये लोग किसी भी विवाद में फंसने से बचें और अपनी वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बड़ी मुसीबत में आ सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद संभव है।
इस राशि के लोगों को भूमि-भवन से फायदा हो सकता है। अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी। लव लाइफ काफी खुशहाली रहेगी। दोस्तों की मदद मिलेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह की शुरूआत भले ही धीमी हो लेकिन अंत आपके अनुकूल होगा।
इस राशि के लोग इस सप्ताह शत्रु और रोगों से सावधान रहें। प्रेम-प्रसंग के मामले उलझ सकते हैं, जिसके कारण मान-सम्मान में कमी आ सकती है। हालांकि आपको परिवार में छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग भी आपको इस सप्ताह बन सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
इस सप्ताह आपको बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। कारोबार में नई चुनौतियों सामने आ सकती हैं। विरोधी फिर से सक्रिय हो सकते हैं। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
इस सप्ताह बिजनेस में या किसी अन्य स्थान पर इन्वेस्टमेंट न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। वर्किंग वूमन के लिए भी ये समय ठीक रहेगा। बैंक बैलेंस में अचानक तेजी आ सकती है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।