Shani Ast 2025: 28 फरवरी, शुक्रवार को शनि ग्रह अस्त हो जाएगा। शनि की ये स्थिति कुछ राशि वालो के लिए परेशानी बढ़ाने वाली रहेगी। इन लोगों को धन हानि सहित कईं समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
Shani Ast 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह हर ढाई साल में राशि बदलता है। समय-समय पर ये ग्रह वक्री और मार्गी भी होता है और अस्त व उदय भी। फिलहाल शनि ग्रह कुंभ राशि में उदय स्थिति में है। 28 फरवरी को शनि ग्रह कुंभ राशि में भी अस्त हो जाएगा। शनि की ये स्थिति 6 अप्रैल तक रहेगी। इसी दौरान शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। लगभग 38 दिनों तक शनि अस्त स्थिति में रहेगा। 4 राशि वालों पर शनि की इस स्थिति का सबसे ज्यादा निगेटिव असर होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
कुबेर को पसंद है ये नंबर, इन लोगों पर हमेशा रहती है कृपा
इस राशि के लोगों को बिजनेस, नौकरी आदि में सावधान रहने होगा। इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र हो सकता है। बिना सोच-समझे यदि कोई भी काम करेंगे तो इसका गलत परिणाम भुगतना पड़ेगा। शनि के निगेटिव इफेक्ट के कारण वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं अन्यथा घटना-दुर्घटना हो सकती है।
इस राशि के लोगों को शनि के अस्त होने से कोई भारी नुकसान हो सकता है। छिटपुट विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सावधान रहें। पुराने दुश्मनों से सामना हो सकता है। कारोबार में कर्जा लेने की स्थिति बन सकती है। कुछ मामलों में नकारात्मक हालातों का सामना करना पड़ सकता है।
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नींद की कमी या ब्लड प्रेशर प्रॉब्लम भी हो सकती है। दूसरों पर विश्वास कर के पैसा या सामान उधार नहीं देना चाहिए।
इस राशि के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कुछ लोग इन्हें धोखा भी सकते हैं। कोई भावुक घटना या कलह आपके परिवार पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है। महिलाओं को वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। इनके जीवन में कुछ ऐसा होगा, जिससे मन को ठेस लगेगी।
ये भी पढ़ें-
25 फरवरी के बाद इन 3 राशियों की चांदी, शनि की राशि में चंद्रमा का गोचर
होली से पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, गजकेसरी राजयोग से तरक्की
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।