शनि के राशि बदलते ही 4 राशि वालों पर लगेगी पनौती, बैंक बैलेंस में आएगी कमी

Published : Feb 25, 2025, 12:19 PM IST
march-2025-shani-rashi-parivartan-affect

सार

Shani Transit Meen March 2025: 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इन्हें धन हानि का सामना करना पड़ेगा। इनके बैंक बैलेंस में भी भारी कमी आ सकती है।

Shani Rashifal March 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। जब भी शनि राशि बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देता है। इस बार शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इन्हें धन हानि का सामना करना पड़ेगा। इनकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है। मानसिक तनाव भी बना रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…

होली से पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, गजकेसरी राजयोग से तरक्की

मेष राशि वाले शुरू होगी साढ़ेसाती

29 मार्च को जैसे ही शनि मीन राशि में प्रवेश करेगा, वैसे ही मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। यानी आने वाले साढ़े सात साल इनके लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाले रहेंगे। धन हानि के साथ-साथ और भी कईं परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। पैर में चोट-मोच लग सकती है। इन्वेस्टेंट में नुकसान होगा।

मीन वाले रहें सावधान

शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण मीन राशि वालों पर रहेगा। यानी इस राशि के लोग भी भविष्य में काफी परेशानियों का अनुभव करेंगे। पैसा आएगा तो सही लेकिन टिकेगा नहीं। कईं बार लोगों से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा घाटा भी हो सकता है।

सिंह वालों के शुरू होंगे बुरे दिन

इस राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव अगले ढाई साल तक रहेगा। ये ढाई साल इनके लिए बहुत ज्यादा परेशानी वाले रहेंगे। धन हानि होगी। जमा पूंजी खर्च होगी। संतान की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा। नौकरी की स्थिति भी बनती-बिगड़ती रहेगी।

धनु वालों को मिलेगी असफलता

29 मार्च को राशि बदलते ही धनु राशि वालों पर भी शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। इस राशि के लोगों को कईं मामलों में असफलता का मुंह देखने पड़ेगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमियों का ब्रेकअप भी हो सकता है।


ये भी पढ़ें-


बुध के राशि बदलने से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?


Shani Ast 2025: 28 फरवरी को शनि होंगे अस्त, किन 4 राशि वालों की फूटेगी किस्मत?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज