
Shani Margi Ka Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं। इनमें शनि भी एक है। धर्म ग्रंथों में शनि को न्यायाधीश भी कहा गया है यानी लोगों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं। वर्तमान में शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री है यानी टेढ़ी चाल से रहा है। 15 नवंबर 2024 को शनि मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल से चलने लगेंगे। शनि की चाल बदलने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जानें कौन-सी हैं वो 4 लकी राशियां…
शनि की चाल में परिवर्तन होने से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा अचानक मिल सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा।
इस राशि के लोग सबसे ज्यादा किस्मत वाले साबित होंगे। इन्हें हर मामले में सफलता मिलेगी। संतान की कोई उपलब्धि घर में खुशियां ला सकती हैं। सेहत से जुड़ी अगर कोई समस्या है तो वह भी दूर हो सकती है। माता-पिता को लेकर धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी इस समय बन रहे हैं।
इस राशि के लोगों को शनि के प्रभाव से कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे, प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
इस राशि के लोगों के बुरे दिन खत्म होंगे और इनके जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में पहले से काफी सुधार होगा। मामा पक्ष से संपत्ति का हिस्सा मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। अविवाहितों के रिश्ते तय हो सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
कब से शुरू होंगे विवाह? नोट कीजिए नवंबर 2024 से जून 2025 तक की डेट्स
चाणक्य की ये 10 बातें, किसी मामूली आदमी को भी बना सकती हैं ‘परफेक्ट मैन’
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।