Shardiya Navratri 2025: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान 4 राशि वालों पर देवी मां की विशेष कृपा बनी रहेगी। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं सुख मिलेंगे।
Shardiya Navratri 2025 Horoscope: माता की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि इस बार 9 नहीं बल्कि 10 दिनों तक मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में वृद्धि बहुत शुभ होती है। शारदीय नवरात्रि के दौरान ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण 4 राशि वालों की बहुत से शुभ फल मिलेंगे और इन पर माता की कृपा भी बनी रहेगी। इन राशि वालों को नवरात्रि में अनेक सफलताएं मिलने के योग भी बनेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी-बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और मान-सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन ये लोग खरीद सकते हैं। अविवाहितों का रिश्ता तय होने के योग भी इस समय बन सकते हैं।
इस राशि के लोगों को नवरात्रि के दौरान कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के भी कईं योग बनेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी शानदार रहेगी। अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह खत्म होगा। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें सुनने को मिलेगी।
45
कन्या वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ होने के योग इस समय बन सकते हैं। प्रेम संबंध की बात विवाह तक पहुंच सकती है। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही जॉब ऑफर हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत में पहले से सुधार आएगा।
55
मकर राशि वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन माता की कृपा से दूर हो सकती है। पारिवारिक विवाद आसानी से सुलझ जाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।