
Gajlakshmi Rajyog 2025 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि में 2 या इससे ज्यादा ग्रह एक साथ होते हैं तो कईं शुभ योग बनते हैं, गजलक्ष्मी राजयोग भी इनमें से एक है। जब शुक्र और गुरु एक राशि में होते हैं तब ये राजयोग बनता है। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और शुक्र दैत्यों के, लेकिन जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है तो ये बहुत ही शुभ फल देनेवाली मानी गई है। उज्जैन के ज्योतषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 26 जुलाई को शुक्र ग्रह वृष से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही गुरु स्थित है। मिथुन राशि में गुरु और शुक्र के होने से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा, जो 21 अगस्त तक रहेगा। आगे जानिए किन 4 राशि वालों को इस राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा…
इस राशि के लोगों को गजलक्ष्मी राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में भी लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। लव लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। स्त्री सुख मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी ये समय बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: सूर्य के राशि बदलने से किसकी चमकेगी किस्मत, किसके शुरू होंगे बुरे दिन? यहां करें चेक
इस राशि के लोगों को अचानक किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट भी हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत में परेशानी है तो उसमें भी आराम मिलेगा।
इस राशि के लोगों अतिरिक्त धन लाभ के योग इस समय बन सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। पति-पत्नी में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव जैसे सगाई, गृह प्रवेश आदि हो सकता है। नौकरी की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। बिजनेस में लिए गए फैसले सही साबित होंगे। अगर कोर्ट में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। राजनीति में सफलता मिलने के योग हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।