Shukra Rashifal April 2023: शुक्र के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों की होगी चांदी, किसे मिलेगा पैसा-इज्जत-शौहरत?

Shukra Rashifal April 2023: साल 2023 का चौथा महीना अप्रैल शुरू हो चुका है। इस महीने में कई ग्रह राशि बदलेंगे। सबसे पहले 6 अप्रैल, गुरुवार को शुक्र ग्रह राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।

 

Manish Meharele | Published : Apr 1, 2023 9:00 AM IST

15
शुक्र का राशिफल...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक महीने में कई ग्रह राशि बदलते हैं। सभी ग्रह निश्चित समय तक ही एक राशि में रहते हैं। (Shukra Rashifal April 2023) अप्रैल 2023 का पहला राशि परिवर्तन 6 तारीख को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ये शुक्र की अपनी राशि है। इस राशि में शुक्र ग्रह 2 मई तक रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर काफी अधिक देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
मेष राशि (Shukra Gochar 2023)

शुक्र के वृषभ राशि में जाने से इस राशि के लोगों को काफी फायदा मिलता नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है। राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है। किसी यात्रा पर जाने का मौका भी मिलेगा। इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पार्टनर से संबंधों में सुधार होगा।

35
वृषभ राशि (Venus Transit April 2023)

ये शुक्र की स्वराशि है और शुक्र इसी में प्रवेश करेगा। इसलिए इस राशि के लोगों की भी किस्मत चमक सकती है। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। अतिरिक्त इनकम होने से खुशी भी होगी और जमकर खरीदी भी करेंगे। कोई नया बिजनेस इस समय शुरू कर सकते हैं।

45
कन्या राशि (Venus Transit 2023 effects in hindi)

इस राशि के लोगों को भी शुक्र के राशि परिवर्तन से फायदा होगा। लाइफ पार्टनर के साथ चली रही अन-बन समाप्त होगी। ऑफिस में सभी इनके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन-इंक्रीमेंट आदि होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नया वाहन और प्रॉर्पटी भी खरीद सकते हैं।

55
मकर राशि (Shukra Rashi Parivartan April 2023)

इस राशि के लोगों को प्यार में सफलता मिलेगी। मनचाही जॉब मिलने से खुशी प्राप्त होगी। विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए फायदा देने वाला रहेगा।



ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2023: साल में कितनी बार मनाया जाता है हनुमान जयंती पर्व? जानें क्या कहते हैं ग्रंथ व मान्यताएं


Mahavir Jayanti 2023 Date: कब है महावीर जयंती? जैन और हिंदू कैलेंडर की तारीख में अंतर होने से हो रहा कन्फ्यूजन


Akshaya Tritiya 2023 Date: अक्षय तृतीया को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानें कब मनाया जाएगा ये पर्व?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos