Surya Gochar 2025: सूर्य के राशि बदलने से 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-पैसा सबकुछ मिलेगा

Published : Jul 08, 2025, 04:40 PM IST
Surya Rashifal July 2025

सार

Surya Gochar 2025: नवग्रहों का राजा सूर्य 16 जुलाई को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इन्हें नौकरी के साथ-साथ पैसा आदि सबकुछ मिलेगा।

Surya Rashifal July 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है। सूर्य भी इन ग्रहों में से एक है। सूर्य को नवग्रहों का राजा भी कहा जाता है क्योंकि सभी ग्रह इसी के आस-पास चक्कर लगाते हैं। सूर्य एक राशि में 30 दिन रहता है और इसके बाद आगे की राशि में प्रवेश कर जाता है। वर्तमान में सूर्य मिथुन राशि में है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
 

मेष राशि वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि बदलने से धन लाभ के योग बनेंगे। अगर इन्होंने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है तो उसमें भी इन्हें लाभ होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। न्यायालय में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बनेंगे। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि वालों को मिलेगी राहत

इस राशि वालों को पिछले समय से जो परेशानियां चल रही हैं, उसमें राहत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में फायदा होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। संतान से जुड़ी समस्या का अंत होगा। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो वह ठीक हो सकती है, जिससे आप राहत की सांस लेंगे।

तुला वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग सूर्य के राशि परिवर्तन के चलते काफी खुशहाल रहेंगे। इनके बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। माता-पिता के सहयोग से नया काम भी ये लोग शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। नया स्टार्टअप भी ये लोग शुरू कर सकते हैं।

धनु वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिल सकता है। जो लोग पहले से नौकरी में हैं उनका प्रमोशन संभव है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। सेहत ठीक रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज