
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में दो बार खरमास आता है। आज सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही साल का दूसरा और आखिरी खरमास भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। खरमास का आरंभ सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार के खरमास में 3 राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए खरमास कभी खुशी तो कभी गम लेकर आएगा। आपकी जमा पूंजी में कमी आ सकती है या आय के स्रोत कम हो सकते हैं। इस दौरान, परिवार और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। वे मुश्किल समय में आपका साथ देंगे, जिससे आपको इस बुरे वक्त से निकलने में मदद मिलेगी। इस खरमास में आपको रोज तांबे के बर्तन में कुंकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।
कन्या राशि के जो लोग बहुत दिनों से विदेश जाने का प्लान बना रहे थे, उनके लिए यह समय शुभ रहेगा। आपका सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए रोज सुबह उठते ही माँ के पैर छूना शुरू कर दें। आपको कुछ हृदय संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए, तला हुआ खाना और बाहर का खाना खाने से बचें। अपने काम और बिजनेस पर ध्यान दें।
खरमास के दौरान, सूर्य के प्रभाव से तुला राशि वालों का एनर्जी लेवल बढ़ेगा और आप कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। महिलाओं को पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। फिलहाल, गर्भधारण के बारे में सोच रहीं महिलाओं के लिए समय ठीक नहीं है। उन्हें इससे बचना चाहिए, नहीं तो बच्चे को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ फलों के लिए, रोज मंदिर जाकर भगवान को पीले फूल चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।