
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य के राशि बदलने की अवधि 30 दिन नियत है यानी सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। (Surya Gochar 2023) वर्तमान में सूर्य कुंभ राशि में शनि और बुध के साथ स्थित है। 15 मार्च को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। यहां इसकी युति गुरु ग्रह के साथ बनेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा (Surya Rashifal March 2023)। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
वृषभ राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा
सूर्य के राशि परिवर्तन का फायदा वृषभ राशि वालों को सबसे अधिक होगा। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों की इनकम में अचानक वृद्धि हो सकती है। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है। शेयर बाजार या सट्टे से भी आय होने की उम्मीद है। इस दौरान इनका आत्माविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होंगी।
मिथुन राशि वालों को मिलेगा रोजगार
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि बदलने से एक नहीं कई क्षेत्रों में फायदे होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है या जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका तनाव कम कर सकती है। इस समय किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा निकट भविष्य में देखने को मिलेगा।
कन्या राशि को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह है। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जो स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें इस समय मनचाही सफलता मिल सकती है। इस राशि वालों को किस्मत का पूर-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई प्रभावी यात्रा भी इस समय हो सकती है, जिसका लाभ निकट भविष्य में मिल सकता है। ये समय इनके पक्ष का बना रहेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।