युद्ध, भगदड़, आतंकी हमले, विमान क्रैश और कई हादसेः क्या शापित साल है 2025?

Published : Jun 18, 2025, 07:52 AM ISTUpdated : Jun 18, 2025, 08:37 AM IST
Saturn Shift

सार

इस साल भूकंप, आग, आतंकी हमले, बाढ़, जैसी घटनाओं ने लोगों को डर और चिंता में डाल दिया है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है  क्या 2025 वाकई शापित साल है या इसके पीछे कोई और वजह है?

साल 2025 की शुरुआत में लोगों को लगा था कि अब दुनिया पहले से बेहतर होगी और सब कुछ ठीक होने लगेगा। लेकिन साल के बीच आते-आते हालात फिर से बिगड़ गए। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़ी घटनाएं हुईं जिससे लोगों में डर पैदा हो गया। साल के शुरुआत में भूकंप, जंगलों में आग, आतंकवादी हमले, भारी बारिश और बाढ़, भगदड़ और हवाई जहाजों के हादसे। इन सबने कई लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर दीं।

जून और जुलाई के महीने में बढ़ेगी मुश्किलें

ज्योतिष के मुताबिक, 2025 का साल, खासकर जून और जुलाई के महीने में और भी मुश्किलें ला सकते हैं। कहा जा रहा है कि उस समय ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होगी, जिससे युद्ध, हादसे और प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं। इसका कारण मंगल और केतु हैं जो 28 जुलाई तक सिंह राशि में रहेंगे। ये दोनों अग्नि तत्व के ग्रह है जिनके कारण अग्नि से संबंधित दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो इसी साल अक्टूबर-नवंबर के बीच भी कईं प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं जिसमें जान-माल दोनों का नुकसान होगा क्योंकि इस समय सूर्य अपने नीच स्थान पर रहेगा। ग्रहों की कुछ ऐसा ही खतरनाक योग 2026 में जनवरी से मार्च के बीच भी बनेगा। इस समय सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

इस साल हो सकते हैं और भी कई हादसे

बता दें कि विक्रम संवत 2082 की शुरुआत 30 मार्च 2025 से हुई है। इस साल का राजा और मंत्री दोनों ही ‘सूर्य’ को माना गया है, जो ताकतवर और अहम वाले नेताओं का संकेत देता है। वहीं जनता का प्रतिनिधि ‘शनि’ है। इस ज्योतिषीय मेल का मतलब है कि साल में नेता घमंडी और ज़िद्दी हो सकते हैं, और इसका असर आम लोगों पर पड़ सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2025 के जून और जुलाई के महीने और भी खतरनाक हो सकते हैं। इस दौरान ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं रहेगी, जिससे दुनिया में और युद्ध, हादसे और प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं।


2025 में अब तक की बड़ी दुर्घटनाएं 

जापान में भूकंप और सुनामी
13 जनवरी को जापान में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 230 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए। इस दौरान सुनामी की चेतावनी भी दी गई।

केलिफ्रोर्निया के जंगल में आग
7 जनवरी को केलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में भयानक आग लग गई जिसमें मात्र 24 घंटों में ही 30 हजार से ज्यादा पशु-पक्षी मारे गए वहीं 30 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इस घटना में 135 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान भी हुआ।

कुंभ में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान 29 जनवरी को भगदड़ मच गई जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए। आपको बता दें कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला था।

म्यांमार और थाईलैंड में आया भूकंप
28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 2 हजार से ज्यादा घायल हो गए।

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ जिसमें 26 लोग मारे गए और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये इस साल की सबसे बड़ी आतंकी घटना थी।

अहमदाबाद में क्रेश हुआ विमान

हाल ही में 12 जून को अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें प्लेन में बैठे सभी यात्री जिनकी संख्या लगभग 241 थी मारे गए। इनके अलावा 28 लोग और भी इस घटना में मारे गए। ये भारत में हुआ सबसे बड़ा विमान हादसा था।

इजरायल-ईरान युद्ध

जून 2025 में इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ है जिसमें दोनों ओर से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं हजारों लोग इस युद्ध में घायल भी हुए।

जून की अन्य घटनाएं

15 जून को केदारानाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया वहीं 16 जून को इंद्रायानी में एक पुल टूटने से कईं लोग नदी में बह गए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज