Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत पर इन 5 राशियों वाली महिलाओं का चमकेगा भाग्य, घर आएंगी देवी लक्ष्मी

Published : May 23, 2025, 05:07 PM ISTUpdated : May 24, 2025, 11:41 AM IST

Vat Savitri Vrat 2025: धर्म ग्रंथों में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने से महिलाओं के सौभाग्य यानी गुड लक में वृद्धि होती है। इस दिन शुभ योगों के चलते 5 राशि वाली महिलाओं की किस्मत चमक सकती है। 

PREV
16
किसके लिए किस्मत वाला रहेगा वट सावित्री व्रत का दिन?

Vat Savitri Vrat Rashifal: ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर हर साल वट सावित्री व्रत किया जाता है। हिंदू महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ही विशेष महत्व रखता है। इस बार ये व्रत 26 मई, सोमवार को किया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से महिलाओं के सौभाग्य यानी गुड लक में वृद्धि होती है। इस बार वट सावित्री व्रत पर कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते 5 राशि वाली महिलाओं के लिए ये दिन बहुत ही खास रहने वाला है। इन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा इस दिन रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
मेष राशि

इस राशि की महिलाओं के लिए 26 मई का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। इनकी लव लाइफ में अगर कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। पति से कोई मंहगा उपहार भी इन्हें मिल सकता है। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह भी मिल सकता है। कोई सुखद अनुभव इन्हें इस दिन होगा।

36
कर्क राशि

इस राशि की कामकाजी महिलाओं को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट भी समय पर पूरे होंगे। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में खुशहाली रहेगी। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

46
सिंह राशि

इस राशि की महिलाएं को पिता की ओर से धन लाभ होगा। ये घर में सबकी चहेती बनी रहेंगी। इनके काम और स्वभाव की सभी ओर तारीफ होगी। अगर ये किसी यात्रा पर जाना चाहती हैं तो इसकी योजना भी बन सकती है। पुराने मनमुटाव दूर होंगे और परिवार में सभी खुश रहेंगे।

56
धनु राशि

इस राशि की महिलाओं को पति का सहयोग मिलेगा, जिससे ये नया काम शुरू कर सकती हैं। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। मनपसंद भोजन मिलेगा और कोई रोमांटिक यात्रा भी संभव है। कोई उपहार भी इस दिन मिलेगा। नया वाहन या घर भी खरीद सकते हैं।

66
मीन राशि

इस राशि की महिलाओं पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी, जिससे इन्हें धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories