5 राशियों के लिए धन लाभ, शुक्र-शनि का गोचर

Published : Jan 10, 2025, 12:31 PM IST
Rashifal

सार

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव 3 राशियों पर पड़ेगा।  

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, धन और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसे कभी भी सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती। शुक्र के बलवान होने से व्यक्ति धनी और रोमांटिक होता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव मेष से मीन राशि तक के लोगों पर पड़ता है। दृक पंचांग के अनुसार, 2025 में, 4 जनवरी और 17 जनवरी के बाद, 1 फरवरी को शुक्र अपना नक्षत्र बदलेंगे। 1 फरवरी, शनिवार, सुबह 08:37 बजे, शुक्र 28 नक्षत्रों में 26वें नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करेंगे। धन, वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा।

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन फलदायी रहेगा। समाज सेवा में रुचि बढ़ेगी। अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक तनाव से दूर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत ही फलदायी रहेगा। आने वाला समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मानसिक और शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। अपने मन पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो आपको परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज में समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा। व्यवहार में बदलाव आ सकते हैं, जो रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अच्छे रहेंगे।

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। आर्थिक, शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। समय अच्छा रहेगा। नए काम करने का विचार मन में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

शुक्र के शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। आपको हर तरह के सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त हो सकता है। जीवन में ऐश्वर्य का अनुभव कर पाएंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। रिश्ते मजबूत होंगे। मूड रोमांटिक रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?