Samasaptaka Yoga: समसप्तक योग से चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी!

Published : Jul 02, 2026, 06:30 PM IST

ज्योतिष में 'समसप्तक योग' को बहुत खास माना जाता है। यह योग कुछ राशियों के लिए नए मौके, करियर में तरक्की और जबरदस्त उत्साह लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

PREV
14
समसप्तक योग का लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसी कड़ी में 'समसप्तक योग' बन रहा है, जो सूर्य और चंद्रमा के एक-दूसरे से सातवें घर में आने पर बनता है। इस दौरान सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। यह योग कुछ राशियों के लिए नए मौके और करियर में तरक्की लेकर आएगा। खासकर तीन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
24
सिंह राशि
समसप्तक योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों की सोचने और फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कामों में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ उनके सीनियर करेंगे। छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार में भी शांति और खुशी का माहौल रहेगा।
34
धनु राशि
चंद्रमा सीधे धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस राशि पर समसप्तक योग का सबसे ज्यादा असर होगा। आपकी रुचि आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में बढ़ सकती है। मन को शांति और आत्मविश्वास मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। लेखन, संगीत और कला जैसे क्रिएटिव फील्ड के लोगों को सराहना मिलेगी। छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में भी प्यार और समझ बढ़ेगी।
44
कुंभ राशि
यह योग कुंभ राशि वालों में नया जोश और फुर्ती लाएगा। आपको लंबे समय से अटके हुए कामों को सफलतापूर्वक पूरा करने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में अच्छा रिजल्ट देंगी। करियर की तरक्की में आ रही रुकावटों का समाधान मिलेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की कोशिशें सफल हो सकती हैं।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories