Money Attraction Stones: ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास रत्न बताए गए हैं जो बहुत ही शुभ होते हैं। अगर कोई साधारण व्यक्ति भी इन्हें पहन ले तो उसकी किस्मत चमक सकती है।
Gemstone Astrology: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के 9 अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। इन रत्नों के कईं उपरत्न भी हैं। रत्न शास्त्र में कुछ रत्नों को विशेष रूप से धन, समृद्धि और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है। इन रत्नों को मनी मैग्नेट भी कहा जाता है यानी इन रत्नों में पैसों को अपनी ओर खींचने की विशेष क्षमता होती है। लेकिन इन रत्नों को पहनने से पहले योग्य ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लेनी चाहिए। आगे जानिए इन 4 रत्नों के बारे में…
पुखराज को गुरु ग्रह का रत्न माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह रत्न आर्थिक उन्नति, ज्ञान और सौभाग्य का प्रतीक है। माना जाता है कि यदि यह रत्न कुंडली के अनुसार धारण किया जाए तो करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं। व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी इसे शुभ माना जाता है।
पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। इसे बुद्धिमत्ता, बिजनेस में सफलता और वाणी का कारक माना जाता है। मान्यता है कि पन्ना धारण करने से निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और बिजनेस में लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। जिन लोगों का काम मार्केटिंग, राइटिंग, बैंकिंग या बिजनेस से जुड़ा है, उनके लिए इसे लाभकारी माना जाता है।
45
माणिक्य बढ़ाता है कॉन्फिडेंस
माणिक्य यानी रूबी सूर्य ग्रह का रत्न है। ज्योतिष के अनुसार, यह रत्न सेल्फ कॉन्फिडेंस और लीडरशिप की क्षमता बढ़ाता है। इसी के बल पर लोगों को पैसों से संबंधित फायदे होते हैं। ये रत्न बेहतर निर्णय लेने की योग्यता व्यक्ति को आर्थिक सफलता की ओर ले जा सकती है। इसलिए इसे अप्रत्यक्ष रूप से धन और प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखा जाता है।
55
सिट्रीन को कहते हैं मनी स्टोन
सिट्रीन को कई लोग मर्चेंट स्टोन या मनी स्टोन के नाम से भी जानते हैं। फेंगशुई और क्रिस्टल हीलिंग में भी इसे पैसों को आकर्षित करने वाला क्रिस्टल माना जाता है। कई व्यापारी इसे अपने ऑफिस, कैश काउंटर या तिजोरी के पास रखते हैं ताकि पैसों का आगमन होता रहे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.