Top 5 Powerful Gemstones: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हें पहनने से किसे की भी किस्मत चमक सकती है। इनमें से 5 रत्न बहुत ही शक्तिशाली यानी शुभ फल देने वाले माने गए हैं।
Gemstone Benefits: रत्नशास्त्र में नौ प्रमुख रत्नों के बारे में बताया गया है, जिनका संबंध अलग-अलग ग्रहों से है। मान्यता है कि राशि अनुसार, सही रत्न पहनने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव चेंज आते हैं। रत्न शास्त्र में 5 रत्नों को सबसे अधिक शक्तिशाली यानी किस्मत बदलने वाला माना गया है। ये 5 रत्न अगर किसी को शुभ फल देने लगे तो कुछ ही दिनों में उसे मालामाल बना सकते हैं। आगे जानिए ऐसे ही 5 रत्नों के बारे में...
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: पैसों को अपनी ओर खींचते हैं ये 4 रत्न, बना सकते हैं मालामाल

माणिक्य (Ruby)
माणिक्य सूर्य का रत्न है। यह रत्न आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सम्मान से जुड़ा माना जाता है। कहते हैं कि इसे पहनने से व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। प्रशासन, राजनीति और लीडरशिप से जुड़े कामों के लिए ये बहुत शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: कमाते बहुत हैं, फिर भी नहीं बचता पैसा? ये 4 रत्न दूर करेंगे परेशानी
नीलम (Blue Sapphire)
नीलम शनि ग्रह का रत्न है। इसे रत्नशास्त्र के सबसे प्रभावशाली रत्नों में गिना जाता है। ये रत्न किसी को शुभ फल देने पर आ जाए तो भिखारी को भी राजा बनाने की ताकत रखता है। इस रत्न से व्यक्ति को करियर, बिजनेस और प्रॉपर्टी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन नीलम पहनने से पहले योग्य ज्योतिष से सलाह जरूर लेना चाहिए।
पुखराज (Yellow Sapphire)
पुखराज गुरु ग्रह का रत्न है। यह रत्न धर्म, एज्युकेशन, विवाह और लव लाइफ से जुड़ा माना जाता है। इसे पहनने से करियर में प्रगति के मौके मिलते हैं और धन लाभ के योग भी बनते हैं साथ ही लव लाइफ में चल रही परेशानियां भी दूर होती हैं।
पन्ना (Emerald)
पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। ये रत्न बिजनेस, लेखन, शिक्षा, मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके प्रभाव से सोचने-समझने की क्षमता और एकाग्रता बढ़ती है। बिजनेसमैन के लिए ये रत्न बहुत शुभ माना जाता है।
हीरा (Diamond)
हीरा शुक्र ग्रह का रत्न है। ये रत्न सुख-सुविधाओं, कला, आकर्षण और धन से संबंधित है। मान्यता है कि हीरा पहनने से व्यक्तित्व में निखार आता है और पैसों की तंगी दूर होती है। हीरा जिसे सूट हो जाता है, उसे अपने जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
