Kal Ka Rashifal In Hindi: 23 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेगा। यहां पहले से शनि मौजूद होने के कारण विष योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ योग माना जाता है। इस योग का 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

23 October 2026 Ka Rashifal: 23 अक्टूबर, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि रहेंगी। इस दिन पापांकुशा एकादशी व्रत का पारणा किया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्रवार को ध्रुव, व्याघात, ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 योग भी बनेंगे। वहीं, चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन राशि में शनि पहले से विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बनेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस योग का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन…

मेष राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज सोशल लाइफ में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। लाइफ पार्टनर का सहयोग आपके काम आएगा। शाम को पैरों में दर्द हो सकता है, इसलिए अपनी हेल्थ को नजरअंदाज न करें।

ये भी पढ़ें-
Financial Problems Astrology: 5 राशियों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल! बैंक बैलेंस से लेकर रिश्तों तक पड़ेगा असर

वृषभ राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा। काम की वजह से दिन काफी बिजी रह सकता है। लव लाइफ में भावुक होकर कोई फैसला लेने से बचें। जल्दबाजी में नया काम शुरू न करें और दूसरों के झगड़ों से दूर रहें।

ये भी पढ़ें-
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!

मिथुन राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता के कारण दूसरे कामों के लिए कम समय मिलेगा। प्रेम संबंधों में इमोशनल होने से बचें। किसी नई योजना पर आगे बढ़ने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।

कर्क राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

साहित्य पढ़ने और नई चीजें जानने में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जबकि दूसरे नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। पुश्तैनी प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में विवाद होने की आशंका है।

सिंह राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

कमाई बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे और प्रभावशाली लोगों से आपकी जान-पहचान मजबूत होगी। वर्क प्लेस पर कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सुलझाने में मदद करेंगे। लव लाइफ में एक-दूसरे की भावनाओं और मर्यादा का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

जॉब में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। निर्माण से जुड़े कामों में भी तेजी आएगी। परिवार में माता-पिता के साथ चल रही अनबन खत्म हो सकती है। दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा, लेकिन गले में इन्फेक्शन होने की आशंका है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़े फैसले लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। शाम को घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। पैरों की नसों में खिंचाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस में मुनाफा होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। लोग आपके काम और व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। घर को सजाने-संवारने में भी समय बिताएंगे। परिवार के किसी सदस्य की हेल्थ को लेकर टेंशन हो सकती है। अपनी सेहत ठीक रखने के लिए बाहर के खाने से बचना बेहतर रहेगा।

धनु राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोई अच्छी खबर दिन बना सकती है। बिजनेस में बड़ी रकम लगाने का विचार आएगा, लेकिन निवेश से पहले अच्छी तरह जांच लें। नए लोगों से संपर्क बढ़ने के साथ ही अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं।

मकर राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस करने वालों के लिए बड़े सौदे करने का अच्छा मौका मिल सकता है। इनकम के नए सोर्स बनने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन दोपहर के समय कुछ घरेलू परेशानियां सामने आ सकती हैं। विरोधियों की चालों को समझने की कोशिश करें।

कुंभ राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आपकी क्रिएटिविटी लोगों को प्रभावित कर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं और आप कुछ नया करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हालांकि, कानूनी मामलों को हल्के में न लें। आपके आसपास कुछ लोग अंदर ही अंदर विरोध कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

मीन राशिफल 23 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस में दोस्तों की मदद से अच्छा अवसर मिलेगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, लेकिन फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। लेडीज को सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए लापरवाही न करें। दिनभर की व्यस्तता के बाद शाम को अच्छा समय बीतेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।