Shukra Ketu Yuti: शुक्र-केतु बढ़ाएंगे परेशानी, 4 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन-हो जाएं अलर्ट

Published : Jul 02, 2026, 02:07 PM IST

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। इनमें शुक्र और केतु भी शामिल हैं। ये दोनों विपरीत प्रकृति के ग्रह हैं। जुलाई 2026 में इनकी युति सिंह राशि में बनेगी।

PREV
15
जुलाई 2026 में शुक्र कब बदलेगा राशि?

Venus Ketu Conjunction 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 4 जुलाई 2026 को शुक्र ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से केतु विराजमान हैं, जिसके कारण शुक्र और केतु की युति बनेगी। ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, दांपत्य, धन और भौतिक सुखों का कारक माना गया है, जबकि केतु वैराग्य, भ्रम और अप्रत्याशित घटनाओं का। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां ला सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें किन 4 राशियों के लिए शुक्र-केतु की युति परेशानी का कारण बन सकती है…


ये भी पढ़ें-
Feng Shui Tips: धातु से बनी कछुए की रिंग बढ़ाती है गुड लक, पहनने समय ध्यान रखें 5 बातें

25
वृषभ वाले की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में शुक्र-केतु की युति का प्रभाव इस राशि के लोगों पर अधिक पड़ सकता है। इन लोगों की टेंशन अचानक बढ़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। वाहन या घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी मन पूरी तरह एकाग्र नहीं रहेगा, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सेहत का भी ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Marriage Numerology: क्या आपकी किस्मत में भी हैं 2 शादी के योग? जानें डेट ऑफ बर्थ से

35
सिंह वालों को होगी धन हानि

शुक्र-केतु की युति इसी राशि में बनने जा रही है, इसलिए इन लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। लिए गए निर्णयों को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने की संभावना है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी।

45
वृश्चिक वाले रहें सावधान

इस राशि वालों के करियर पर शुक्र-केतु की युति का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। व्यापारियों को इन्वेस्टमेंट और साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। पैसों से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें।

55
कुंभ वालों के सामने आएंगी चुनौतियां

इस राशि के लोगों को लव लाइफ से जुड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस में साझेदारी से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। सेहत भी बिगड़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories