आज का राशिफल 27 जून 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी जॉब-4 का बिगड़ेगा बजट, पढ़ें Today's Horoscope

Published : Jun 27, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 27 जून, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। 

PREV
113
27 जून 2026 का राशिफल

27 June 2026 Ka Rashifal: 27 जून 2026 शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन शनि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन साध्य, शुभ, अमृत और मूसल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। शनिवार को ग्रहों की स्थिति में कोई उलट-फेर नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसी होगी होने वाली पत्नी, झगड़ालू या समझदार?

213
मेष राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। दिन की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ होगी। कारोबार में जोखिम उठाने के बजाय मौजूदा योजनाओं पर ध्यान दें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: पैसों को अपनी ओर खींचते हैं ये 4 रत्न, बना सकते हैं मालामाल

313
वृषभ राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

बिजनेस में नई रणनीति ले अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी।

413
मिथुन राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी नई जानकारी या विषय को सीखने की इच्छा जागेगी। योजनाओं को सार्वजनिक करने से पहले उन पर पूरी तरह काम करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

513
कर्क राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

नेचर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। नौकरी और व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित होगी। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

613
सिंह राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। वर्क प्लेस पर पूरी एकाग्रता के साथ काम करने का फायदा आपको जल्दी ही मिलेगा। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी होगी।

713
कन्या राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे जिससे प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। अचानक मेहमानों के आगमन से घर में रौनक बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग आज आपको मिलेगा।

813
तुला राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। संतान के भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। मानसिक रूप से संतुलित और प्रसन्न महसूस करेंगे। लंबे समय से खोई हुई कोई वस्तु वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन उपलब्धियों वाला रहेगा।

1013
धनु राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन धैर्य से उनका समाधान निकाल पाएंगे। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए व्यवहार में संयम रखें। गलत संगति से दूरी बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

1113
मकर राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

व्यापार में नए समझौते या अनुबंध होने के योग हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। आज आपका अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बनेगा। मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों में मिलेगा।

1213
कुंभ राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

विरोधी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी रखें। कुछ काम अपेक्षा से देर से पूरे होंगे। रिसर्च, तकनीक या नए प्रयोगों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

1313
मीन राशिफल 27 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories