Budh Vakri Rashifal 2026: 30 जून 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी और बिजनेस का कारक माना गया है। बुध के वक्री होने पर कई राशियों को सावधान रहने की जरूरत है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर और लाभ लेकर आ रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए बुध के वक्री होने से किन 5 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा…
बुध का वक्री होना इस राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। इनके अटके हुए कामों में तेजी आएगी और परिवार से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग इस समय बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
बुध के वक्री होने से इस राशि के लोगों के इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापार में रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
46
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज
बुध की वक्री चाल इस राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।
56
कन्या वालों को मिलेगा पद
इस राशि वालों के लिए यह समय पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। बिजनेस में नई और फायदेमंद डील हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ लाभ भी मिलेगा। लंबे समय से अटके सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
66
कुंभ वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
इस राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.