Tortoise Ring Benefits: फेंगशुई में ऐसी अनेक चीजों के बारे में बताया गया है जो हमारे लिए गुड लक का काम करती है। धातु से बनी कछुए की अंगूठी भी इनमें से एक है। इसे पहनने से हमें कईं फायदे मिल सकते हैं।
Feng Shui Tortoise Ring: फेंगशुई में कछुए को स्थिरता, सुरक्षा, लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण घर में धातु का कछुआ रखने के साथ-साथ धातु से बनी कछुए की अंगूठी पहनने का भी चलन बढ़ता जा रहा है। फेंगशुई के अनुसार, यह अंगूठी पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने और निगेटिव प्रभावों को कम करने का काम करती है। फेंगशुई के अनुसार कछुए की पीठ सुरक्षा का प्रतीक है। इसकी धीमी चाल जीवन में धैर्य और निरंतर प्रगति का संदेश देती है। धातु से बनी कछुए की अंगूठी इन्हीं गुणों का प्रतीक मानी जाती है। आगे जानिए इसके फायदे व अन्य फैक्ट्स…
ये भी पढ़ें-
Neelam Ratna: नीलम पहनने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

करियर के लिए क्यों फायदेमंद है कछुए की अंगूठी?
फेंगशुई के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के करियर में बार-बार उतार-चढ़ाव आ रहे हों, तो धातु की कछुए वाली अंगूठी पहनना लाभकारी माना जाता है। यह करियर में स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रतीक मानी जाती है। वर्क प्लेस पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें-
Palmistry Marriage Line: जल्दी होगी शादी या करना होगा इंतजार? जानें हथेली की इस रेखा से
कछुए की अंगूठी पहनने से क्या लाभ होता है?
फेंगशुई में कछुए को धन और समृद्धि से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि धातु से बनी कछुए की अंगूठी पॉजिटिव एनर्जी एनर्जी को आकर्षित कर आर्थिक अवसरों में वृद्धि का संकेत देती है। साथ ही ये अंगूठी निगेटिव एनर्जी से आपकी रक्षा भी करती है।
क्यों खास है कछुए की अंगूठी?
फेंगशुई की मानें तो धातु से बनी कछुए की अंगूठी को सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक माना गया है। कछुआ धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ता है। इसी कारण इस अंगूठी को लगातार मिलने वाली सफलता और मानसिक शांति से जोड़कर देखा जाता है। यदि आप फेंगशुई में विश्वास रखते हैं, तो यह अंगूठी आपके लिए गुड लक साबित हो सकती है।
कछुए की अंगूठी पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
1. इस बात का ध्यान रखें कि कछुए की आकृति वाली अंगूठी स्टील, चांदी या अन्य अच्छी गुणवत्ता वाली धातु की हो।
2. अंगूठी पहनने से पहले मन में इसके प्रति सकारात्मक भाव होना चाहिए, तभी ये शुभ फल देती है।
3. यदि आप पहले से कोई अन्य धार्मिक, ज्योतिषीय या रत्न वाली अंगूठी पहनते हैं, तो नई अंगूठी धारण करने से पहले किसी जानकार की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
4. समय-समय पर अंगूठी की साफ-सफाई करते रहें, ताकि उसकी चमक और सकारात्मक प्रभाव बना रहे।
5. यदि अंगूठी टूट जाए या उसमें किसी तरह की क्षति हो जाए, तो उसे बदल देना उचित माना जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
