Palmistry Marriage Line: हथेली की विवाह रेखा से जानें किस उम्र में बन सकते हैं शादी के योग। जानिए विवाह रेखा कहां होती है और हस्तरेखा शास्त्र में इसके क्या संकेत बताए गए हैं।

Palmistry: हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि उसकी शादी कब होगी और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं और चिन्हों के आधार पर विवाह से संबंधित भविष्यवाणी की जा सकती है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है विवाह रेखा, जिसके बारे में माना जाता है कि यह विवाह के समय और वैवाहिक जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में संकेत देती है। आगे जानिए विवाह रेखा से जानें कब बनते हैं शादी के योग...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ये भी पढ़ें-
Child Line in Palm: आपके कितने बच्चे होंगे? हथेली की ये रेखा खोलती है राज

हथेली में कहां होती है विवाह रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा छोटी उंगली (कनिष्ठा) के ठीक नीचे और हृदय रेखा के ऊपर हथेली के बाहरी किनारे पर दिखाई देती है। कई लोगों की हथेली में एक से अधिक विवाह रेखाएं भी होती हैं, लेकिन सभी रेखाओं का संबंध विवाह से हो, ऐसा जरूरी नहीं माना जाता।

ये भी पढ़ें-
Palmistry Rajyog Signs: हथेली की 2 रेखाएं बनाती हैं राजयोग, देती हैं धन-संपत्ति और पद

किस उम्र में बन सकते हैं विवाह के योग?

हस्तरेखा के अनुसार यदि विवाह रेखा हृदय रेखा के अधिक पास दिखाई दे, तो इसे कम उम्र में विवाह होने का संकेत माना जाता है। वहीं यदि यह रेखा छोटी उंगली के आधार के अधिक करीब हो, तो विवाह में कुछ देरी होने की संभावना बताई जाती है। यदि रेखा इन दोनों के बीच संतुलित स्थान पर हो, तो सामान्य विवाह आयु के संकेत माने जाते हैं।

कैसी रेखा होती है शुभ?

यदि विवाह रेखा साफ, सीधी और बिना टूटे दिखाई दे, तो इसे सुखद वैवाहिक जीवन का संकेत माना जाता है। ऐसी रेखा वाले लोगों की लव लाइफ रिश्तों में विश्वास, आपसी समझ और लंबे समय तक साथ निभाने वाली होती है। वहीं बहुत अधिक टूटी, धुंधली या नीचे की ओर झुकी हुई रेखा को रिश्तों में उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ विवाह रेखा देखकर लव लाइफ के बारे में ठीक से अनुमान नहीं लगाया सकता। इसके लिए हृदय रेखा, भाग्य रेखा, शुक्र पर्वत और हथेली के अन्य चिन्हों पर भी गौर करना जरूरी है। इन सभी रेखाओं और चिह्नों के आधार पर भी विवाह की उम्र, वैवाहिक जीवन में सुख-दुख के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।